बंगाईगांव रिफाइनरी की बड़ी पहल: बीटीआर के स्वास्थ्य क्षेत्र को दी 4.59 करोड़ की सौगात

बोंगाईगाँव रिफाइनरी की बड़ी पहल: बीटीआर के स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली ₹4.59 करोड़ की सौगात ।बोंगाईगाँव रिफाइनरी की बड़ी पहल: बीटीआर के स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली ₹4.59 करोड़ की सौगात ।बोंगाईगाँव रिफाइनरी की बड़ी पहल: बीटीआर के स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली ₹4.59 करोड़ की सौगात ।

बंगाईगांव (असम), 07 जून (हि.स.)। बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की बंगाईगांव रिफाइनरी ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) एवं कॉर्पोरेट पर्यावरण उत्तरदायित्व (सीईआर) के तहत लगभग 4.59 करोड़ रुपये मूल्य के चिकित्सा उपकरण एवं सार्वजनिक उपयोगिता संसाधनों का वितरण किया।बंगाईगांव रिफाइनरी के आरसीसी हॉल में आयोजित समारोह में बीटीसी के मुख्य कार्यकारी सदस्य हग्रामा महिलारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जब बीटीसी प्रशासन और असम सरकार ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं, तब बंगाईगांव रिफाइनरी का यह सहयोग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एवं प्रमुख नयन कुमार बोरा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि इससे आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।इस पहल के तहत कोकराझाड़ स्थित सीआईटी को एक मरीज परिवहन एम्बुलेंस तथा चिरांग एवं कोकराझाड़ के जिला क्षय रोग कार्यालयों के लिए दो बोलेरो यूटिलिटी वाहन प्रदान किए गए। साथ ही कोकराझाड़, बंगाईगांव और केएमसीएच कोकराझाड़ को हैंडहेल्ड एवं पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन, एचपीएलसी सिस्टम तथा नवजात शिशु देखभाल के लिए चार बिलीरुबिनोमीटर उपलब्ध कराए गए।रोग निदान सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से 20 फाइनकेयर प्लस थायराइड प्रोफाइल टेस्टिंग मशीनें तथा 30 हजार टेस्ट किट भी वितरित की गईं। वहीं कोकराझाड़ जिले की 1,377 आशा कार्यकर्ताओं को ग्लूकोमीटर, 1.37 लाख से अधिक टेस्ट स्ट्रिप एवं लैंसेट उपलब्ध कराए गए। इसके अतिरिक्त 232 चिकित्सा उपकरण सेट, जिनमें हीमोग्लोबिनोमीटर, ब्लड प्रेशर मशीन और स्टेथोस्कोप शामिल हैं, भी प्रदान किए गए।आंगनवाड़ी सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए चिरांग के 927, कोकराझाड़ के 498 तथा बंगाईगांव के 82 सहित कुल 1,500 से अधिक केंद्रों में आंगनवाड़ी किट वितरित किए गए। वहीं, आरएनबी सिविल अस्पताल, कोकराझाड़ को फर्नीचर सहायता देकर अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं को भी मजबूत किया गया।कार्यक्रम को बीटीसी के स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी सदस्य देवहांग बसुमतारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सिदली-चिरांग के विधायक पानी राम ब्रह्म, बीटीसी के परिषद सदस्य, सचिव, वरिष्ठ अधिकारी, बंगाईगांव रिफाइनरी का प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।करीब 458.93 लाख रुपये मूल्य की इस पहल के माध्यम से बंगाईगांव रिफाइनरी ने बीटीआर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों को सशक्त बनाने तथा संस्थागत क्षमता को मजबूत करने की अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को एक बार फिर रेखांकित किया है।

   

सम्बंधित खबर