
अगरतला, 24 जनवरी (हि.स.)। बीएसएफ त्रिपुरा के सतर्क जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर विभिन्न अभियानों के दौरान तस्करी के कई प्रयासों को विफल कर दिया। बीएसएफ सूत्रों ने आज बताया है कि जवानों ने पशुओं को बचाया और 34.40 किलोग्राम गांजा, 787 बोतल फेंसिडिल, 500 किलोग्राम चीनी और अन्य सामान जब्त किया, जिनकी कुल कीमत 4,30,472 रुपये आंकी गई है।
एक अन्य जानकारी के अनुसार मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत, बीएसएफ त्रिपुरा ने पुलिस और वन अधिकारियों के साथ मिलकर गांव मोनाइपथार गोकुलनगर, त्रिपुरा के पास छह एकड़ वन भूमि पर उगाए गए लगभग 28,000 परिपक्व गांजा के पौधों को नष्ट कर दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश