मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जनता को दी होली एवं धुलंडी की शुभकामनाएं

गांधीनगर, 13 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के सभी नागरिकों को रंग और उमंग के उत्सव होली और धुलंडी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने यह मंगलकामना व्यक्त की है कि होलिका दहन के साथ ही समाज में फैली आसुरी शक्तियों, अनिष्टों, सामाजिक कुरीतियों और बुराइयों का भी दहन हो तथा चारों ओर समरसता, सौहार्द और सद्भाव के साथ सुख-समृद्धि के रंग बिखरें। रंगों का यह पर्व सामाजिक समरसता को उजागर करने वाला पर्व भी बना रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिनोद पाण्डेय

   

सम्बंधित खबर