पानीपत: हरियाणा में सात स्थानों पर मनाया जाएगा बिहार दिवस: डा. अर्चना गुप्ता

पानीपत, 19 मार्च (हि.स.)। पानीपत समेत 23 मार्च को हरियाणा में सात स्थानों पर मनाया जाएगा बिहार दिवस। भाजपा प्रदेश महामंत्री व बिहार दिवस की संयोजिका डॉ अर्चना गुप्ता ने बताया कि 23 मार्च को हरियाणा में सात स्थानों पर बिहार दिवस मनाया जाएगा।

बुधवार काे यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि वैसे तो बिहार दिवस 22 मार्च को होता है, परन्तु हरियाणा में आगामी 23 मार्च को सात स्थानों पर बिहार दिवस पूरे धूम धाम तथा भव्यता से मनाया जाएगा। ये जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं बिहार दिवस प्रदेश संयोजक डॉ अर्चना गुप्ता ने दी उन्होंने बताया कि पानीपत, यमुना नगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, ,सोनीपत, फरीदाबाद एवं गुरुग्राम शामिल रहेंगे। इन सभी स्थानों पर बाद बिहार दिवस पर भव्य आयोजन किए जाएंगे। जिसमें बिहार से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। डा अर्चना ने बताया कि बिहार का इतिहास गौरवशाली है । बौद्ध विहार दुनिया भर में मशहूर है। यही नहीं नालंदा विश्वविधालय संसार भर जाना जाता हैं जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने पुनः जीर्णोद्धार किया है।

डा अर्चना गुप्ता ने आगे कहा कि ये कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के स्वप्न एक भारत श्रेष्ठ भारत केे तहत आयोजित होगा। डॉ अर्चना गुप्ता ने जानकारी दी कि पानीपत में अयोजित होने वाले बिहार दिवस कार्यक्रम में बिहार के कैबिनेट मंत्री विनोद मंडल तथा बिहार भाजपा प्रदेश सचिव संजय मुख्य रूप से भाग लेंगे।ये कार्यक्रम आर्य कालेज के सभागार में आयोजित होगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा बिहार से संबंधित ऐतिहासिक जानकारियां भी दी जाएंगी। प्रेस वार्ता में उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट , नव निर्वाचित महापौर कोमल सैनी, बिहार दिवस के प्रदेश सह संयोजक वेद पराशर मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

   

सम्बंधित खबर