
सोनीपत, 12 फ़रवरी (हि.स.)। सोनीपत
जिले के मुरथल में एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो
गया। मृतक की पहचान विजय कुमार यादव के रूप में हुई है। वह राई में स्थित एक प्राइवेट
कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस सीसीटीवी
की फुटेज को खंखाल कर रही है।
मृतक
विजय कुमार यादव के भाई के अनुसार सोमवार की रात को विजय कुमार यादव अपने दोस्त भीमसेन
के साथ बाइक से मुरथल से लौट रहे थे। जब वे सुखदेव ढाबे के सामने पहुंचे तो किसी अज्ञात
वाहन चालक ने तेज रफ्तार से उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों युवक गंभीर रूप
से घायल हो गए। सोनीपत अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मंगलवार
को विजय कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। भीमसेन का इलाज चल रहा है। उसके भाई ने अज्ञात
वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू
कर दी है।
मंगलवार
को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पानीपत से दिल्ली सर्विस रोड पर दो बाइक सवार 2 युवकों
का एक्सीडेंट हुआ है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जबकि दूसरे को चोटें आई हैं।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक विजय कुमार यादव के परिवार
में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना