वार्ड 55 में जेएमसी का विशेष सफाई अभियान
- DSS Admin
- May 23, 2026
जम्मू,, 23 मई (हि.स.)।
जम्मू नगर निगम द्वारा शहर के तालाबों और जल स्रोतों की सफाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वार्ड नंबर 55 के डिली क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जेएमसी के स्वास्थय विभाग की स्वच्छता शाखा ने तालाब और उसके आसपास के क्षेत्रों की सफाई करवाई।
जम्मू नगर निगम के आयुक्त देवांश यादव ने मौके का दौरा कर सफाई कार्यों की समीक्षा की और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अधिकारियों को आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए शहर में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने लोगों से भी स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग करने और जम्मू शहर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने में नगर निगम का साथ देने की अपील की।
---------------

