इसराना में बसपा संस्थापक कांशी राम की जयंती मनाई

पानीपत, 15 मार्च (हि.स.)। पानीपत की तहसील इसराना की एससी चौपाल में बसपा संस्थापक कांशीराम की 91 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बसपा हरियाणा महासचिव सरदार सुमेर सिंह मौजूद रहे। सुमेर सिंह ने कहा कि कांशीराम ने पिछड़े और शोषित समाज को नई दिशा दी। उन्होंने शिक्षा का महत्व समझाया। उनका मानना था कि पढ़-लिखकर ही समाज आगे बढ़ सकता है और सत्ता हासिल कर सकता है।

महासचिव सुमेर सिंह ने आहवान किया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए महिलाओं को जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जाति-धर्म से ऊपर उठकर काम करना होगा। कांशीराम के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनी, जिसमें 36 बिरादरी का साथ मिला था। उन्होंने 30 जनवरी को कांशीराम की जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन करने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामनिवास फुलिया, जिला उपाध्यक्ष बलबीर सिंह, पूर्व लोकसभा प्रभारी डॉ. संजीव थीरयान समेत कई नेता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

   

सम्बंधित खबर