गुवाहाटी, 17 मई, (हि.स.)। असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया की उपस्थिति में बशिष्ठ चारिआली स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सांगठनिक रणनीति तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व ने आगामी गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
इस दौरान विभिन्न जिलों में पार्टी की गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाए रखने का आह्वान किया।
-----------

