वर्षाकाल में आशियाने उजाड़ने पर कांग्रेस ने भानपुरी में मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन
- DSS Admin
- Jul 06, 2026
जगदलपुर, 06 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर भानपुरी चौराहा पर आज साेमवार काे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया।
पूर्व विधायक चन्दन कश्यप एंव ब्लॉक अध्यक्ष धनुर्जय नेताम के नेतृत्व में आज राज्य की संवेदनहीन भाजपा सरकार द्वारा ग्राम नकटी के 85 परिवारों के आशियानों को इस भीषण वर्षाकाल में उजाड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन कर कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नारायणपुर पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि बारिश और वर्षाकाल के इस मौसम में 85 गरीब परिवारों के घरों को तोड़ना और उन्हें सिर छुपाने की जगह से महरूम कर बेघर कर देना भाजपा सरकार की दूषित, अमानवीय और तुच्छ राजनीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। जो सरकार जनता को आशियाना नहीं दे सकती, उसे दूसरों का आशियाना उजाड़ने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हाेने कहा कि कांग्रेस इन पीड़ित ग्राम वासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।
ब्लॉक अध्यक्ष धनुर्जय नेताम ने कहा कि इस अमानवीय कार्रवाई के विरोध में एकजुटता दिखाते हुए कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री को एक कड़ा पत्र लिखा है। हमारे विधायकों ने साफ संदेश दिया है कि जब तक गरीबों को न्याय नहीं मिल जाता और उनके आशियाने वापस नहीं बन जाते, तब तक वे स्वयं विधायक आवास को स्वीकार नहीं करेंगे। विधायकों ने साफ कहा है कि 'गरीबों का आशियाना उजाड़ कर, वे अपना आशियाना नहीं बनाएंगे।'शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि भाजपा सरकार तत्काल प्रभाव से ग्राम नकटी के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजे की व्यवस्था करे। यदि पीड़ितों को जल्द ही उचित न्याय नहीं मिला, तो कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन को और उग्र करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
इस दाैरान ब्लॉक अध्यक्ष धनुर्जय नेताम, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष जीतेन्द्र जैन, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष निलय कश्यप, युवा कांग्रेस अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी, महामंत्री जीवन सेठिया,आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष बबलू बघेल, मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, जिला उपाध्यक्ष सुखराम पोयाम, श्यामसुन्दकर पाण्डेय वरिष्ठ कांग्रेसी, ब्लॉक उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपेई, वरुण सेठिया, पूनऊ कश्यप, वीरेंद्र पाण्डेय, महेंद्र पाण्डेय, बलराम कश्यप, जईत पटेल, जगत ठाकुर, मंगतू कश्यप, दुकारू कश्यप, दया बघेल, जेटू कोर्राम, भुनेश्वर कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी एंव कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
---------------

