केंद्र सरकार का बजट राजनीतिक स्वार्थ अधिक व देशहित का कम: मायावती 

लखनऊ, 01 फरवरी (हि.स.)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का बजट 2025 लोकसभा में पेश किया है। इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार के बजट राजनीतिक स्वार्थ बताया है।

मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि देश में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी की जबरदस्त मार है। साथ ही सड़क, पानी, शिक्षा, सुख-शान्ति आदि की जरूरी बुनियादी सुविधाओं के अभाव है। इसके कारण लगभग 140 करोड़ की भारी जनसंख्या वाले भारत में लोगों का जीवन काफी त्रस्त है, जिसका केन्द्रीय बजट के माध्यम से भी निवारण होना जरूरी।

लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार का भी बजट, कांग्रेस की ही तरह, राजनीतिक स्वार्थ का अधिक व जन एवं देशहित का कम लगता है। अगर ऐसा नहीं है तो इस सरकार में भी लोगों का जीवन लगातार तंग, बदहाल व दुखी क्यों ? विकसित भारत’ का सपना बहुजनों के हित का भी होना जरूरी।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

   

सम्बंधित खबर