सिरसा: भाजपा ने जिला में बनाए दो प्रधान, सिरसा से यतिंद्र सिंह व डबवाली से रेणु शर्मा को कमान

सिरसा, 17 मार्च (हि.स.)। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यतिंद्र सिंह एडवोकेट को सिरसा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस जिला डबवाली से रेणु शर्मा को डबवाली का प्रधान नियुक्त किया गया है। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नेताओं ने भाग लिया।

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी तरह निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सिरसा नगर परिषद चुनावों में जिस प्रकार सभी ने मिलकर लड़ाई लड़ी और शहरी सरकार भी भाजपा की बनाने में सफल रहे और 1996 के बाद दोबारा से कमल खिला है। उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करें। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से जो फैसला लिया गया है, वे पार्टी हित में है और सभी मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए मिलकर काम करेंगे। बता दें कि यतिंद्र सिंह एडवोकेट इससे पूर्व पार्टी जिलाध्यक्ष रह रहे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों रहते हुए निष्ठा से कार्य किया। इस मौके पर नगर परिषद सिरसा के नवनिर्वाचित चेयरमैन वीर शांति स्वरुप, पूर्व जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज, जगदीश चोपड़ा, विजयपाल एडवोकेट, जिला प्रभारी वेद फुलां, गोबिंद कांडा, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, श्याम बजाज, प्रदीप रातुसरिया, रोहताश जांगड़ा, डा. गंगासागर केहरवाला आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Kumar

   

सम्बंधित खबर