इतिहास के पन्नों में 10 फरवरीः मुक्केबाज माइक टाइसन को बलात्कार का दोषी करार दिया गया था

10 फरवरी 1992 को कोर्ट ने दुनिया के ऑलटाइम ग्रेट अमेरिकी मुक्केबाज माइक टाइसन को बलात्कार का दोषी करार दिया। इससे एक साल पहले 1991 में माइक टाइसन को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 26 जनवरी 1992 से ट्रायल शुरू हुआ और 10 फरवरी 1992 को इंडियानापोलिस की कोर्ट ने उन्हें बलात्कार का दोषी पाया। 26 मार्च 1992 को उन्हें 6 साल की सजा सुनाई गई। जेल में रहते टाइसन ने अच्छे काम किए इसलिए उन्हें तीन साल में ही रिहा कर दिया गया। माइक टाइसन ने 19 साल की उम्र से बॉक्सिंग शुरू कर दी थी। टायसन साल 1986 में 20 साल और चार महीने की उम्र में इतिहास में सबसे कम उम्र के हैवीवेट चैंपियन बने थे। उन्होंने केविन मैकब्राइड से हारने के बाद 2005 में संन्यास ले लिया था। पेशेवर मुक्केबाजी से संन्यास लेने के लगभग दो दशक बाद 15 नवंबर 2024 को 58 वर्षीय माइक टायसन रिंग में उतर कर दुनिया को चौंका दिया था। उन्होंने अमेरिका के टेक्सास में एटीएंडटी स्टेडियम में 27 वर्षीय बॉक्सर जेक पॉल का सामना किया।

अन्य अहम घटनाएंः

1495 - इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।

1616 - ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।

1763 - पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा, ब्रिटेन को दे दिया।

-पेरिस की संधि से फ्रांसीसी - भारतीय युद्ध की समाप्ति।

1811 - रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।

1817 - ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।

1818 - अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।

1828 - दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने।

1846 - अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।

1848 - फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।

1879 - अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।

1904 - जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।

1912 - ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।

1916 - ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ।

1918 - सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।

1921 -काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधीजी ने किया।

-ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।

1929 - जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।

1931 - दिल्ली भारत की राजधानी बनी।

1933 - जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।

1939 - जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।

1947 - नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना।

1943 - द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक टयूनिशिया की सीमा पर पहुँचे।

1959 - अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत 265 घायल।

1961 - अमेरिका ने वेस्टइंडीज में अनेक स्थानों पर अपना दावा छोड़ा।

-कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।

1966 - यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफ़ा दिया।

1969 - पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अस्वीकार कर दिया।

1972 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।

1974 - इराक ने सीमा संघर्ष में 70 ईरानी सैनिकों को मारने का दावा किया।

1979 - ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।

1981 - खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज।

1984 - सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का देहांत।

1989 - अमेरिका ने नवादा परीक्षण-स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1991 - पेरू में हैजे से 51 लोगों की मौत।

-सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान।

1992 - अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।

1996 - आईबीएम सुपर कम्प्यूटर ‘डीप ब्ल्यू’ ने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया।

1998 - पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा 'ग्लोबल इनवायरमेंट फ़ेसिलिटी' पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता सम्पन्न।

2001 - होनोलूलू में अमेरिकी आणविक पनडुब्बी जापानी नौका से टकराई, 10 छात्र लापता।

2004 - बगदाद में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई।

2005 - सुरक्षा परिषद की भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ़्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया।

2006 - नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की।

2008 - श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 42 विद्रोही मारे गये।

2009 - सोमालिया तट पर भारत-रूस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ।

-प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

2013 - इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य लोग घायल हो गए।

जन्म

1970 - कुमार विश्वास- हिन्दी के लोकप्रिय कवि।

1935 - परमानन्द श्रीवास्तव - हिन्दी के शीर्ष आलोचकों में गिने जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्यकार थे।

1805 - कुरिआकोसी इलिआस चावारा - केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।

1916 - दरबारा सिंह - पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1915 - सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव -प्रसिद्ध लेखक थे।

निधन

1975- सुदामा पांडेय 'धूमिल' - प्रसिद्ध हिन्दी कवि।

1995- गुलशेर ख़ाँ शानी- प्रसिद्ध साहित्यकार

1858 - राजा बख्तावर सिंह - मध्य प्रदेश के धार जिले के अमझेरा के शासक थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

   

सम्बंधित खबर