इतिहास के पन्नों में 21 फरवरीः अंग्रेजों के खिलाफ तलवार उठाने वाली पहली महिला शासक
- Admin Admin
- Feb 20, 2025

रानी चेनम्मा कर्नाटक के कित्तूर राज्य की रानी थीं। भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम 1857 से भी 33 वर्ष पूर्व रानी चेनम्मा ने हड़प नीति (डॉक्ट्रिन ऑफ लेप्स) के विरुद्ध अंग्रेजों से सशस्त्र संघर्ष किया था। अंग्रेजों की नीति 'डाक्ट्रिन ऑफ लैप्स' के तहत दत्तक पुत्रों को राज करने का अधिकार नहीं था। ऐसी स्थिति आने पर अंग्रेज उस राज्य को अपने साम्राज्य में मिला लेते थे।
रानी चेनम्मा ने अंग्रेजों की इस नीति का कड़ा विरोध किया। अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध में रानी चेन्नम्मा ने अपूर्व शौर्य का प्रदर्शन किया, लेकिन वह लंबे समय तक अंग्रेजी सेना का मुकाबला नहीं कर सकी। उन्हें कैद कर बेलहोंगल किले में रखा गया जहां 21 फरवरी 1829 को उनका निधन हो गया।
पुणे-बेंगलुरू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलगाम के पास कित्तूर का राजमहल तथा अन्य इमारतें गौरवशाली अतीत की याद दिलाने के लिए मौजूद हैं। भारत की स्वतंत्रता के लिये संघर्ष करने वाले सबसे पहले शासकों में रानी चेनम्मा का नाम लिया जाता है। रानी चेनम्मा के साहस एवं उनकी वीरता के कारण देश के विभिन्न हिस्सों खासकर कर्नाटक में उन्हें विशेष सम्मान हासिल है। अत्यंत आदर के साथ लोग उनका स्मरण करते हैं।
अन्य अहम घटनाएंः
1613- माइकल रोमारोव रूस के जार बने और तभी से वहाँ रोमानोव वंश का शासन स्थापित हुआ।
1707- औरंगज़ेब की मौत अहमदनगर में हुई।
1795- डचों ने सीलोन, श्रीलंका अंग्रेज़ों को सौंप दिया।
1842- अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया गया।
1848 - कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंजेल्स ने कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणा पत्र प्रकाशित किया।
1914 - बर्दुन का युद्ध प्रारम्भ।
1916 - प्रथम विश्व युद्ध में फ़्रांस में बर्डन की लड़ाई भड़की।
1919 - बावारेवा के प्रधानमंत्री कुर्तरिजनर की म्यूनिख में हत्या।
1925 - न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का प्रकाशन।
1943 - ब्रिटेन नरेश जार्ज षष्ठ ने रूसियों को सम्मानित किया।
1946 - मिस्र में ब्रिटेन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन।
1948 - स्वतंत्र भारत के संविधान का प्रारूप संविधान सभा के अध्यक्ष के समक्ष रखा गया।
1952 - ढाका (उस समय पूर्वी पाकिस्तान) में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर तब गोलियां चलाईं जब वे बांग्ला को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। बाद में इसे आधिकारिक दर्जा दिया गया और बांग्लादेश में इसके बाद से यह दिन भाषा आंदोलन के स्मारक के रूप में मनाया जाने लगा । यूनेस्को ने इसे बाद में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया।
1959 - प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया की नई दिल्ली में स्थापना।
1963 - सोवियत संघ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि क्यूबा पर हमला विश्वयुद्ध में बदल सकता है।
1973 - सिनाई रेगिस्तान में इजरायली लड़ाकू विमान ने लीबिया अरब एयरलाइंस के विमान-114 को मार गिराया जिससे इसमें सवार 108 लोगों की मौत हो बई।
1974 - युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया।
1975 - राष्ट्रसंघ मानवाधिकार आयोग ने अधिकृत अरब क्षेत्रों में दमनात्मक कार्रवाई के लिए इस्रायल की कड़ी निंदा की।
1981 - नासा ने सेटेलाइट कोमस्टर-4 का प्रक्षेपण किया।
1986 - दक्षिण अफ़्रीका सरकार ने जोहान्सबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोल दिए।
1990 - कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने राजकुमार सिंहानुक से बैंकाक में शांतिवार्ता की।
1991 - अल्बानिया में राष्ट्रपति ने पुलिस विद्रोह के बाद नई सरकार के गठन की घोषणा की।
1992 - चीन से शंघाई शेयर बाज़ार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी।
1996 - हब्बल अंतरिक्ष द्वारा भेजे गये चित्रों की सहायता से 'ब्लेक होल' के अस्तित्व का पता चला।
1998 - सं.रा.सुरक्षा परिषद ने इराक को 5.2 अरब डॉलर का तेल बेचने की अनुमति दी।
1999 - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ के बीच लाहौर घोषणा पर समझौता।
2000 - भारतीय मूल के 52 वर्षीय उज्जल दोसांझ कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रान्त के नये मुख्यमंत्री (प्रीमियर) बने।
2001 - इस्रायल में एहुक बराक का गठबंधन सरकार में शामिल होने से इनकार,राजनीति छोड़ने की घोषणा।
-सहस्रशताब्दी के महाकुंभ का समापन।
2004 - लॉन टेनिस में सानिया मिर्ज़ा डब्ल्यू.टी.ए. खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।
2005 - स्पेन के निवासियों ने जनमत संग्रह में यूरोपियन संघ के संविधान का व्यापक समर्थन किया।
2010- सऊदी अरब की सरकार ने महिलाओं को वकालत करने की अनुमति देने संबंधी क़ानून लाने का फैसला किया। यह क़ानून महिलाओं को परिवार से जु़डे तलाक जैसे मुक़दमों की पैरवी का अधिकार देगा।
2013 - भारत के हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाकों में 17 लोगों की मौत, 119 घायल हुए।
जन्म
1904 - एलेक्सी कोज़ीगिन - सोवियत संघ के प्रधानमंत्री थे।
1923 - विश्वनाथ नारायण लवांडे - 'गोवा मुक्ति संग्राम'के प्रमुख नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
1829 - अमीर मीनाई - उर्दू के प्रसिद्ध भारतीय थे।
1952 - टी.आर.जेलियांग - नागालैंड के 10वें मुख्यमंत्री।
1878 - दा मदर मिर्रा अलफ़ासा- भारतीय आध्यात्मिक नेता।
1980 - प्रतिभा सुरेशवारन- भारतीय रेसिंग ड्राइवर।
-जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक - भूटान के पाँचवें राजा हैं।
1894 - शान्ति स्वरूप भटनागर - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
1896 - सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला- सुप्रसिद्ध कवि,उपन्यासकार,निबन्धकार और कहानीकार।
निधन
2024 - फली एस.नरीमन- भारत के जाने-माने कानूनविद् और उच्चतम न्यायालय के अनुभवी वरिष्ठ अधिवक्ता थे।
1996 - प्रकाश चंद्र सेठी - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1998 - ओम प्रकाश - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता थे।
1991 - नूतन- हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1990 - ज़ोहराबाई अम्बालेवाली - हिन्दी सिनेमा की पार्श्वगायिका और भारतीय शास्त्रीय गायिका थीं।
1970 - हरि विनायक पाटस्कर- भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1829 - रानी चेन्नम्मा - कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश