प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने रजनी पाटिल को पुनः प्रभारी नियुक्त करने पर दी बधाई
- Admin Admin
- Feb 15, 2025

शिमला, 15 फ़रवरी (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा सांसद रजनी पाटिल को एक बार फिर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने रजनी पाटिल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व में बेहतरीन कार्य किया है और आगे भी पार्टी एकजुट होकर कार्य करेगी।
प्रतिभा सिंह ने इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश मामलों के प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सांसद राजीव शुक्ला को भी उनके द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस को काफी मजबूती मिली और उनकी कार्यशैली को हमेशा याद किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला