राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली की हार्दिक बधाई दी
- Admin Admin
- Oct 28, 2024

लखनऊ, 28 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को दीपों के पांच पर्व धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि ये पर्व परिवार और समाज के साथ मिलकर एकजुटता, प्रेम और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का अवसर है। राज्यपाल ने उत्सव को मनाते वक्त पर्यावरण की सुरक्षा का ध्यान रखने तथा ग्रीन पटाखों के उपयोग का आह्वान किया। उन्होंने समस्त नागरिकों के सुख, शान्ति, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की है।
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक