संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला डिलीवरी बॉय का शव
- DSS Admin
- Jun 19, 2026
हमीरपुर, 19 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे राठ कोतवाली क्षेत्र के अकोना पहाड़ी गांव के पास सड़क किनारे फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राठ कस्बे के पठनऊ मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय देवेन्द्र अड़जरिया पुत्र अशोक अड़जरिया शुक्रवार को कस्बे से फ्लिपकार्ट की डिलीवरी लेकर क्षेत्र में जा रहा था। तभी पहाड़ी अकौना गांव के पास सड़क किनारे उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनाें ने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत होने की आशंका जताई है। मृतक के भाई रविन्द्र ने बताया कि उसका भाई फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय का काम करता है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र हर्षित, अंश को छोड़ गया है। पति की मौत पर पत्नी रोशनी, मां मुन्नी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अनूप सिंह ने शुक्रवार को शाम बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच कराई जा रही है।
---------------

