यात्रा सुविधाओं की समीक्षा कर रहे डीजीपी
- govind chouhan
- Jul 07, 2026
श्री अमरनाथ यात्रा 2026
यात्रा सुविधाओं की समीक्षा कर रहे डीजीपी
दो दिनों में छह जिलों का किया गया दौरा
लखनपुर से कुलगाम तक सुरक्षा को जांचा
अफसरों के साथ बैठक, सुरक्षा समीक्षा की गई
सफल यात्रा से देशभर में जाएगा बेहतर संदेश
गोविंद चौहान, जम्मू
जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात श्री अमरनाथ जी यात्रा को लेकर लगातार जिलों का दौरा करने में लगे है। दो दिनों में उन्होंने छह जिलों का दौरा किया। जिसमें सिर्फ एक दिन मंगलवार को चार जिलों का दौरा शामिल है। सोमवार को कठुआ जिले में गए। वहा पर लखनपुर में यात्रियों की सुविधा को देखा गया। प्रदेश के मुख्य द्वार में जाकर उन्होंने हालात को जांचा। जमीनी स्तर पर इंतजाम को खुद देखा गया। जिसमें हाईवे के सुरक्षा इंतजाम भी शामिल है। पूरी तैनाती की जांच की गई। इसमें सांबा जिले में भी सुरक्षा के इंतजाम को देखा गया है। मंगलवार को उन्होंने जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर का दौरा किया। वहां पर डीजीपी प्रभात कई जगहों पर गए। उन्होंने अफसरों से इंतजाम के बारे में काफी देर तक बात भी की है। उसके बाद डीजीपी ने नशामुक्त अभियान को लेकर जम्मू जिले के अफसरों के साथ बैठक भी की है। उसके बाद डीजीपी प्रभात उधमपुर जिले में गए और वहां पर सुरक्षा इंतजाम की जांच की गई। उधमपुर में बड़े स्तर पर पुलिस, सेना तथा बाकी एजेंसियों के अफसरों के साथ चर्चा की गई। उसके बाद वह रामबन जिले के लिए चले गए। वहां पर भी उनकी तरफ से इंतजाम को बारीकी से देखा गया। उसके बाद कश्मीर संभाग के अधीन पडते कुलगाम जिले में गए। इस प्रकार से डीजीपी ने दो दिनों में जम्मू संभाग में श्री अमरनाथ यात्रा से जुड़े पूरे रूट की सुरक्षा को खुद जांचा है। जोकि लखनपुर से लेकर रामबन जिले तक कवर होता है। इसके साथ ही कुलगाम में भी गए है।
डीजीपी की तरफ से कश्मीर में कई जगहों का दौरा किया गया था। जोकि यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान किया गया है। वह दौरों के दौरान पुलिस की तरफ से किए गए इंतजामों को देख रहे है। दूसरी तरफ ड्यूटी पर तैनात जवानों का हौसला भी बढ़ा रहे है। डीजीपी खुद जमीनी स्तर पर जाकर यात्रियों से बात कर रहे है। इसके अलावा यात्रा के दौरान लगातार सुविधाओं की समीक्षा करने में लगे हुए है। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना पेश आ सके। यात्रा शुरू होने से दो माह पहले ही डीजीपी की तरफ से यात्रा की तैयारियों को लेकर काम को शुरू कर दिया गया था। वह लगातार जिलों से अपडेट लेते रहे जिसके लिए कई बार अधिकारियों के साथ बैठके की गई है। उनकी तरफ से पूरे देश को संदेश दिया जा रहा है। ताकि प्रदेश में पर्यटकों की गिनती प्रदेश में बढ़ सके।

