उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन गुरुवार को ओडिशा दौरे पर रहेंगे
- DSS Admin
- Jul 08, 2026
नई दिल्ली, 08 जुलाई (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन गुरुवार को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह भुवनेश्वर में समुद्री मत्स्य संसाधनों के सतत दोहन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ करेंगे तथा राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर) के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति भुवनेश्वर स्थित ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (ओयूएटी) में आयोजित ‘उच्च समुद्री क्षेत्रों में मत्स्य संसाधनों के सतत दोहन’ के लिए लेटर ऑफ ऑथराइजेशन (एलओए) जारी करने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वह ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन दस्तावेज का भी लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद उपराष्ट्रपति भुवनेश्वर के खोरधा स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर) के 15वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।
---------------

