संगठनात्मक चुनाव के लिए भाजपा ने घाेषित किए चुनाव अधिकारी

देहरादून, 18 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश के संगठनात्मक चुनाव संचालन के लिए चुनाव अधिकारी घोषित कर दिए हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण की सहमति पर प्रदेश चुनाव अधिकारियों और सह चुनाव अधिकारी घोषित किए हैं। पूर्व मंत्री राजपुर विधायक खजान दास को प्रदेश चुनाव अधिकारी और पुष्कर सिंह काला, राकेश गिरी, मीरा रतूड़ी को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार

   

सम्बंधित खबर