काजीरंगा में अर्धगलित शव बरामद

गोलाघाट (हि.स.), 18 अक्टूबर (हि.स.)। काजीरंगा के शिलजुरी में अर्धगलित शव बरामद किया गया। अज्ञात शव राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 के पास पाया गया। चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों ने शव को देखा।

शव को स्थानीय लोगों ने देखकर कंहरा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर