आमरी के विधायक डॉ. हैबे टेरोन होंगे असम विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार
- DSS Admin
- Jun 18, 2026
गुवाहाटी, 18 जून, (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि आमरी (एसटी) हिल्स विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. हैबे टेरोन को असम विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर आज जारी अपने संदेश में कहा कि चिकित्सा पेशे से जुड़े डॉ. टेरोन नवगठित आमरी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित होने वाले पहले जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. टेरोन जनजातीय समुदायों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी उम्मीदवारी से विधानसभा की कार्यवाही में कार्बी आंगलोंग और डिमा हसाओ की आवाज और अधिक सशक्त होगी।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि डॉ. टेरोन के अनुभव और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से विधानसभा की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूती मिलेगी तथा जनजातीय क्षेत्रों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सहायता मिलेगी।
-----------

