गुवाहाटी में आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ गिरफ्तार
- DSS Admin
- Jun 01, 2026
गुवाहाटी, 01 जून (हि.स.)। गुवाहाटी में अवैध आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने आठ सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की गई है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि, छापेमारी में एक पिस्तौल और 40 राउंड जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। इसके अलावा दो लैपटॉप, 15 एटीएम कार्ड तथा सट्टेबाजी और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।
जांच के दौरान 26 विभिन्न स्थानों की भूमि संबंधी दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। अधिकारियों का मानना है कि इससे सट्टेबाजी के इस नेटवर्क के आर्थिक गतिविधियों और संपत्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को गुवाहाटी में सक्रिय अवैध आईपीएल सट्टेबाजी गिरोहों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
--------

