कहलगांव स्टेशन यार्ड में फोर्स्ड लेआउट सुधार कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
- DSS Admin
- May 16, 2026
भागलपुर, 16 मई (हि.स.)। ट्रैक सुरक्षा, परिचालन दक्षता एवं यात्रा गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा कहलगांव स्टेशन यार्ड में फोर्स्ड लेआउट सुधार कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
उक्त आशय की जानकारी मालदा डीविजन के पीआरओ ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया जा यह कार्य मनीष कुमार गुप्ता मंडल रेल प्रबंधक मालदा के मार्गदर्शन तथा निलेश कुमार गौरव वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) मालदा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। कार्य के अंतर्गत अभियंत्रण विभाग की टीम द्वारा क्रॉसओवर संख्या 56ए एवं 56बी में विद्यमान किंक को हटाया गया, जिससे विक्रमशिला छोर की ओर क्रॉसओवर की कुल लंबाई में 2.21 मीटर की वृद्धि हुई।
इस महत्वपूर्ण ट्रैक सुधार कार्य से ट्रैक ज्योमेट्री में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे इस खंड पर ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित एवं सुगम हुआ है। यह उपलब्धि मालदा मंडल की रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने, परिचालन विश्वसनीयता को बढ़ावा देने तथा निर्बाध रेल परिचालन के लिए उच्चतम सुरक्षा मानकों को बनाए रखने की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
---------------

