गुवाहाटी, 15 जून (हि.स.)। जूबीन गर्ग हत्याकांड मामले की सुनवाई सोमवार को भी फास्ट ट्रैक अदालत में जारी रही। मामले में लगातार छठे दिन गवाहों के बयान दर्ज किए गए।
अदालत में आज चार गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए। इनमें राहुल गोस्वामी, गौतम भट्टाचार्य, राज गोस्वामी और दीपांकर ठाकुरिया शामिल हैं। सभी गवाहों के बयान अदालत की कार्यवाही के तहत दर्ज किए गए।
यह बहुचर्चित हत्याकांड मामला फास्ट ट्रैक अदालत में विचाराधीन है और सुनवाई की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है।
अदालती सूत्रों के अनुसार, जूबीन गर्ग हत्याकांड की सुनवाई 20 जून तक प्रतिदिन जारी रहेगी। इस दौरान अन्य गवाहों के बयान और मामले से जुड़ी आगे की कानूनी कार्यवाही संपन्न की जाएगी।
------------

