
यमुनानगर, 4 मार्च (हि.स.)। यमुनानगर के औद्योगिक क्षेत्र की लकड़ी के बुरादे वाली एक फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। फैक्ट्री के पीछे का एक हिस्सा की छत भी गिर गई। गनीमत यह रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। काम कर रहें मजदूरों ने फैक्ट्री से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग लगने के कारणों का पता नहीं चला।
मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र में खरबंदा बुरादा फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई। मजदूरों ने बताया कि फैक्ट्री में लकड़ी का बुरादा भारी मात्रा में पड़ा हुआ था। जहां पर अचानक से आग लग गई। लेकिन आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चला।
दमकल विभाग के कर्मी सुखजिंदर ने बताया कि दोपहर को सूचना मिलने पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया। गनीमत यह रही कि वहां काम कर रहें मजदूर सुरक्षित बाहर आ गए। आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग