मुख्यमंत्री हेमन्त से मिले छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव
- Admin Admin
- Mar 20, 2025

रांची, 20 मार्च(हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उनके बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
इस मौके पर मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक रामचन्द्र सिंह और विधायक सोनाराम सिंकू भी मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे