
इंफाल, 5 अप्रैल (हि.स.)। मणिपुर पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में चार विद्रोहियों को गिरफ्तार किया। मणिपुर पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पटसोई पार्ट-4, इंफाल वेस्ट से लैतोंजम दिलीप सिंह (47) के अपहरण की सूचना पर नंबोल फोइजिंग क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाकर यूएनएलएफ (पी) के दो कैडर खुंद्रकपम राकेश सिंह उर्फ थोम्बा (30) और खुंद्रकपम चार्ल्स (25) को गिरफ्तार किया। अगवा व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू किया गया। आरोपितों के पास से अपहरण में प्रयुक्त सफेद बोलेरो, तीन मोबाइल, 4,500 रुपये नगद व एक वोटर आईडी कार्ड बरामद हुआ।
एक अन्य कार्रवाई में खोंगजों खेबा चिंग, थौबल निवासी केसीपी(पीडब्ल्यूजी) के कैडर अहोंगसंगबम नौबी सिंह (42) को खोंगजों क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक एम20 पिस्तौल, एक मैगजीन, दो जिंदा राउंड, एक मोबाइल फोन और एक टू-व्हीलर बरामद किया गया।
इसके बाद खुरई कोंगपाल लैश्रम लैकै क्षेत्र से केसीपी(पीडब्ल्यूजी) के एक और कैडर मैबम टोंबा सिंह उर्फ लोया (42) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक 9मिमी पिस्तौल, एक मैगजीन, छह जिंदा राउंड और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश