जॉर्ज कुरियन ने हज के प्रतिनियुक्त कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया
- Admin Admin
- Apr 22, 2025

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने हज-2025 के लिए प्रतिनियुक्त कर्मचारियों के लिए अनुकूलन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज यहां उद्घाटन किया। यह सत्र 22 एवं 23 अप्रैल को दो दिनों तक चलेगा।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में सचिव डॉ. चंद्रशेखर कुमार और संयुक्त सचिव (हज) सीपीएस बख्शी ने सभी हज प्रतिनियुक्त कर्मचारियों का स्वागत किया और उनसे हज 2025 को सफल बनाने की अपील की। इस पवित्र कार्य के लिए प्रशासनिक और चिकित्साकर्मियों सहित कुल 620 प्रतिनियुक्तियों का चयन किया गया है। इस सत्र का उद्देश्य प्रशासनिक और चिकित्साकर्मियों की क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण है।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / दधिबल यादव