सारण में नेत्र स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़ी दो योजनाओं की गौतम अदाणी ने रखी आधारशिला

सारण में नेत्र स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़ी दो योजनाओं की गौतम अदाणी ने रखी आधारशिलासारण में नेत्र स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़ी दो योजनाओं की गौतम अदाणी ने रखी आधारशिला

सारण, 17 मई (हि.स.)। मस्तीचक देश के अग्रणी उद्योगपति और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी आज बिहार के मस्तीचक पहुंचे। वहां उन्होंने एक विशेष कार्यक्रम में भूमि पूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नेत्र स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़ी 150 करोड रुपए की दो योजनाओं की आधारशिला रखी।

अदाणी सेंटर फॉर आई यह एक अत्याधुनिक अस्पताल होगा, जहाँ ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले आम लोगों को बेहद सस्ती और बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी और दूसरा अदाणी ट्रेनिंग इन ऑप्थैल्मिक मेडिसिन इस विंग में आंखों के डॉक्टरों, सहायक स्टाफ और जमीनी स्तर पर काम करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आधुनिक ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि गांवों में नेत्र चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। यह पहल गौतम अदाणी के सेवा ही साधना है के मूलमंत्र से प्रेरित है, जो देश के सुदूर इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सामुदायिक विकास के प्रति समूह की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह आयोजन अदाणी फाउंडेशन और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य उत्तर और मध्य भारत के पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में किफायती एवं उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।

दौरान उन्होंने दस एंबुलेंस को भी हरी झंडी दिखाकर दूरदराज के क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। ये एंबुलेंस बिहार और उसके आसपास के सीमावर्ती गांवों तक सीधे पहुंचकर मरीजों को अस्पताल तक लाने और प्राथमिक उपचार देने का काम करेंगी। साल 2005 में मात्र 30 बिस्तरों से शुरू हुआ अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल आज देश का प्रमुख नेत्र चिकित्सा संस्थान बन चुका है। यह अस्पताल अब तक 14 लाख से अधिक लोगों की आंखों की रोशनी लौटा चुका है। यह नया अभियान न केवल इलाज बल्कि स्थानीय स्तर पर ट्रेनिंग और सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को जोड़कर गांवों तक पहुंचाएगा, जिससे लाखों लोगों को बेहतर जीवन जीने का मौका मिलेगा। इस भूमि पूजन के अवसर पर डॉ प्रीति अदाणी, अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सह संस्थापक मृत्युंजय तिवारी डॉ राजवर्धन आजाद, अखंड ज्योति हॉस्पिटल के कई वरिष्ठ डॉक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारी सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर