मुंबई, 03 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र में मौसम लगातार बदल रहा है। मानसून जल्द ही राज्य में एंट्री करेगा। केरल में कल तक मानसून आ जाएगा। उसके बाद यह आगे बढ़ेगा। मानसून आने से पहले ही राज्य में प्री-मानसून बारिश शुरु हो गई है। बुधवार को मुंबई और आस-पास के इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश हो रही है। केरल में कल मानसून के दाखिल होने का अनुमान है। केरल के बाद मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। मराठवाड़ा और कोंकण में मानसून आने से पहले ही बारिश दिख रही है। ं
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था। राज्य में सबसे ज़्यादा तापमान ब्रह्यपुरी में रिकॉर्ड किया गया। ब्रह्यपुरी में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। जलगांव, धुले, परभणी, मालेगांव, गोंदिया, अमरावती में 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लक्षद्वीप आइलैंड, कोमोरिन, अरब सागर से मानसून आगे बढ़ रहा है। राज्य में भी जल्द ही मानसून आ जाएगा। किसान मानसून की बारिश का इंतज़ार कर रहे हैं। राज्य में समय पर मानसून के आने की संभावना है। राज्य में अभी बेमौसम बारिश हो रही है।
बारामती तहसील में प्री-मानसून बारिश से फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। प्री-मानसून बारिश में एक महिला की मौत हो गई है। यह घटना बारामती तहसील के मालवाड़ी गांव में हुई है। एक महिला के मामूली रूप से घायल हुई है। इगतपुरी और दूसरी तहसीलों में भारी बारिश हुई। खासकर पूर्वी हिस्से में, बेलगांव तरहाले, धामनगांव, ताकेड, खेड़, धामनी, समनेरा, सकुर भरवीर, पिंपलगांव डुकरा, अदारवाड़, वासली में मेघ गर्जना के साथ बारिश हुई। इस साल 92 से 94 प्रतिशत बारिश होने का आनुमान है। जुलाई और अगस्त महीने में अल नीनो का असर ज़्यादा रहेगा। विदर्भ में 10 से 15 जून के बीच मॉनसून आने की उम्मीद है।
---------------

