मुंबईवासियों के लिए खुश खबरी, सातों जलाशयों का बढ़ा जलस्तर

मुंबई, 06 जुलाई (हि.स.)। मानसून ने महाराष्ट्र में कहर बरपा रखा है। हालांकि इस बीच मुंबईवासियों के लिए मेघदेवता ने खुशखबरी भी दी है। मुंबई को जलापूर्ति करने वाले सातों जलाशयों के जलभंडारण में बढ़ोतरी हुई है। इससे मुंबईकरों की चिंता खत्म हो गई है।

मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश हो रही है। मुंबई को पानी सप्लाई करने वाले जलाशयों के भंडारण क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से पानी का लेवल बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में 7 जलाशयों में पानी का लेवल 16.92 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जलाशयों के जलस्तर में कुल 3.73 फीसदी की वृद्धि हुई है। मुंबई शहर को अपर वैतरणा, मोडक सागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी झील से पानी की सप्लाई होती है। इन सभी 7 जलाशयों की क्षमता 14,47,363 मिलियन लीटर है। मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार जलाशयों के जलस्तर पर गौर करें तो अपर वैतरणा – 4.99% तुलसी – 82.14% विहार – 90.61% भातसा- 14.12% तानसा – 17.34% मोडक सागर – 30.96% और मध्य वैतरणा का 18.35% तक पहुंच चुका है। जलाशयों के भरण क्षेत्र में इसी तरह बारिश होती रही तो जल्द जलाशयों में समाधान कारक पानी जमा हो जाएगा। इससे मुंबई मनपा प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

मुंबई मनपा अधिकारियों के अनुसार पिछले 24 घंटों में हुई बारिश ने मुंबईकरों को राहत दी है। इस भारी बारिश की वजह से सातों झीलों में पानी का भंडारण बढ़ा है। भातसा झील के जलस्तर में 2.10 मीटर, मोडक सागर - 0.91 मीटर, तानसा - 0.75 मीटर, मध्य वैतरणा - 1.90 मीटर और तुलसी झील के जलस्तर 1.13 मीटर बढ़ा है। मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है। इससे सातों झीलों का वाटर लेवल और बढ़ने की संभावना है।

---------------

   

सम्बंधित खबर