गुरुग्राम: महिलाओं को बाइक सिखाकर उन्हें सशक्त बनाने की हुई शुरुआत

-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बाइक राइड निकालकर किया गया जागरुक

गुरुग्राम, 8 मार्च (हि.स.)। महिलाओं के लिए, महिलाओं द्वारा, महिला दिवस मनाने के लिए अपने स्वास्थ्य और काम पर नियंत्रण रखने के लिए प्रोत्साहित करने को शनिवार को ऑल-सुपर वीमेन बाइक राइड आयोजित की गई।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पार्क अस्पताल की ओर से इस बाइक राइड में 100 से अधिक महिला बाइकर्स द्वारा बाइक रैली निकाली गई। पार्क अस्पताल से शुरू हुई यह बाइक रैली नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित पार्क प्लाजा में समाप्त हुई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बाइक राइडिंग सिखाया, ताकि वे रोजगार के लायक बन सकें।

पार्क अस्पताल की मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. (मेजर) नितिका पूनिया ने कहा कि अस्पताल ने महिला स्वास्थ्य के बारे में जागरुकता फैलाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन किया। महिलाएं समाज में कई गुणा बदलाव ला रही हैं। यह मानसिकता कि महिलाएं बाइक नहीं चला सकतीं, अब पुरानी कहानी बन चुकी है। हमें महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में योगदान देकर खुशी हो रही है। एक्सर्ट बाइकर्स महिलाओं द्वारा समाज की महिलाओं को बाइक चलानी सिखाया जाएगा, ताकि वे इस क्षेत्र में नौकरी कर सकें। महिला बाइकिंग टीम 1000 से अधिक महिलाओं को बाइक चलाना सिखाएंगी और उन्हें रोजगार दिलाएंगी। जोमैटो, स्विगी, ईकॉम एक्सप्रेस व अन्य कंपनियों द्वारा महिला सवारों को काम पर रखने की होड़ लगी हुई है। इस रैली ने महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनाया और लड़कियों के लिए शिक्षा, समानता के महत्व पर प्रकाश डाला।

बाइकर्स समूह की प्रमुख अमित सैनी ने कहा कि अपनी राइड के माध्यम से हम महिलाओं के अचीवमेंट्स का जश्न मनाते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान करते हैं कि हर लडक़ी को आगे बढऩे और सफल होने का अवसर मिले। हमारा लक्ष्य 1000 से अधिक महिलाओं को बाइक चलाना सिखाना है, ताकि वे आगे बढ़ें। सफल हो सकें।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

   

सम्बंधित खबर