गुरुग्राम: हरियाणा की महिला फुटबॉल टीम ने राष्ट्रीय खेलों में पहली बार जीता स्वर्ण पदक
- Admin Admin
- Feb 08, 2025
![](/Content/PostImages/800f261129b7ba784f0614d8e64700d0_917789720.jpg)
-विजेता टीम के गुरुग्राम पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत
गुरुग्राम, 8 फरवरी (हि.स.)। हरियाणा की महिला फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास राष्ट्रीय खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक जीत कर हरियाणा का नाम रोशन किया। 38वें राष्ट्रीय खेलों में महिला फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने ओडिशा को 4-2 के अंतर से हराया है।
हरियाणा ने सिक्किम से जीत की शुरुआत की। इस जीत पर हरियाणा फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने कहा कि यह जीत हरियाणा की हजारों बेटियों को खेल का बेहतरीन तोहफा है। इस जीत से प्रेरित होकर हरियाणा में लड़कियां फुटबॉल खेलने के लिए अपने घरों से निकलेगी और हरियाणा में फुटबॉल खेल का हर घर से खिलाड़ी देखने को मिलेगा। हरियाणा में फुटबॉल का भाविष्य उज्ज्वल है।
हरियाणा के फुटबॉल संघ के अधिकारियों के द्वारा भी बताया गया कि इस जीत का श्रेय हरियाणा फुटबॉल संघ के कुशल नेतृत्व पर जाता है जिसका नेतृत्व फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू कर रहे हैं जिनकी देखरेख में हरियाणा की महिला फुटबॉल टीम का चयन किया गया और योग्यता के आधार पर टीम चयन हुआ व सभी खिलाडिय़ों को बेहतरीन प्रशिक्षण दिया गया। हरियाणा फुटबॉल टीम के मुख्य प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह चौहान व प्रबंधक मनप्रीत कौर व फिजियोथेरेपिस्ट डाक्टर सोनाली कुशवाह ने समाजसेवी सुरेश मदान व टोनी सिंगला व अध्यक्ष हरियाणा फुटबॉल संघ सूरज पाल सिंह अम्मू को नेशनल गेम्स 2025 की चैम्पियनशिप ट्राफी सौंपी। हरियाणा की महिला फुटबॉल टीम का विभिन्न जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर जाकर ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से स्वागत किया इनमे प्रमुख तोर पर दीपक बामल, ओम तंवर, मनदीप सिंह ने हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन की तरफ से स्वागत किया।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर