
गुरुग्राम, 12 अप्रैल (हि.स.)। जिला के खोह गांव में एक घर के कमरे में बिस्तर पर जहरीला स्पेक्टिकल कोबरा सांप मिला। जिस तरह से कोबरा फन फैलाए बेड पर बैठा था, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बेड पर बैठने वाले को अपना शिकार बना लेता।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब दो बजे खोह गांव में किराए के कमरे में रहना वाला परिवार कमरे से बाहर बैठा था। एक सदस्य अंदर कमरे में गया। कमरे में जाने के साथ ही वह तुरंत घबराया हुआ बाहर निकाला। उसने बताया कि बिस्तर पर सांप बैठा है। इसी बीच वन्य जीव प्रेमी अनिल गंडास को यह जानकारी दी गई। रात को ही अनिल गंडास वहां पहुंचे। उन्होंने सांप को रेस्क्यू कर लिया। अनिल गंडास ने बताया कि यह स्पेक्टिकल कोबरा है। यह बहुत ही जहरीला होता है। उत्तर भारत में इस सांप की प्रजाति पाई जाती है। इसकी लंबाई करीब 5 फीट है। अनिल गंडास ने बताया कि देश हजारों लोग की मौत स्नैक बाइट के कारण हो जाती है। अगर किसी को सांप काट के तो घबराना नहीं चाहिए, तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए जाना चाहिए।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर