राजगंज ब्लॉक में बन रहा ‘होल्डिंग सेंटर’

जलपाईगुड़ी, 27 मई (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में अवैध प्रवासियों और संदिग्ध विदेशियों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में राज्य के विभिन्न जिलों के साथ-साथ जिले के राजगंज ब्लॉक के फाटापुकुर में भी एक ‘होल्डिंग सेंटर’ बनाया जा रहा है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस सेंटर में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध विदेशी नागरिकों और रोहिंग्या समुदाय के लोगों को अस्थायी रूप से रखा जाएगा। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें उनके देश वापस भेजने (डिपोर्ट) की कार्रवाई की जाएगी। यह होल्डिंग सेंटर राजगंज ब्लॉक के पानिकौड़ी ग्राम पंचायत के अंतर्गत फाटापुकुर ओल्ड मार्केट क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेंटर में निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के कई जिलों में इस तरह के होल्डिंग सेंटर बनाने का काम जारी है।

   

सम्बंधित खबर