रंगों का पर्व होली सामाजिक समरसता का देता है संदेश: कविंद्र प्रताप सिंह
- Admin Admin
- Mar 20, 2025

प्रयागराज,20 मार्च (हि.स.)। रंगों का उत्सव होली सामाजिक समरसता का संदेश देता है। इस राष्ट्र की संस्कृति और पर्व हमेशा एकता और समरसता का संदेश देते है। यह बात गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय केसर भवन में आयोजित रंग उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काशी प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि उत्सवों के संदेश हमें सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सहायक होते हैं। यह पर्व हमें संदेश देता है कि हिंदू संस्कृति में अस्पृश्यता का कोई स्थान नहीं है। हम सब एक हैं, हमें अपने धर्म संस्कृति मान्यताओं, परंपराओं के पालन के लिए अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी में धर्म और संस्कृति का अच्छा संदेश जाता रहता है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से लखनऊ क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, काशी प्रांत मंत्री राज नारायण सिंह, पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर, स्थाई अधिवक्ता उच्च न्यायालय शीतल, कमला मिश्रा,रविंद्र मोहन गोयल, विनोद अग्रवाल, अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, अंशुमान, राम सुचित , राजीव महेश्वरी, लालमणि तिवारी, अरविंद सिंह, वीके मित्तल, शिवम द्विवेदी, विमल प्रकाश, अनिल पांडे, बादल सिंह आदि उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल