प्रशासन ने वेडर्स (फेरीवालों) वालों के इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान

इटानगर, 23 जून (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (आईएमसी) ने इटानगर के गंगा मार्केट में वेंडर्स (फेरीवालों) वाले इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए आज एक अभियान चलाया।

इस अभियान के दौरान सब्जी और फल बेचने वाले कई वेंडर्स को वहां से हटाया गया और इलाके को खाली कराया गया। एक महिला वेंडर ने अधिकारियों से सवाल करते हुए आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ़ गरीब स्ट्रीट वेंडर्स को ही निशाना बनाती है, जबकि इलाके की अमीर और बड़ी इमारतों को छूने की हिम्मत नहीं करती।

उन्होंने कहा कि वेंडर्स मुख्य रूप से गरीब परिवारों से आते हैं, जिनमें विधवाएं और कम आय वाले परिवार शामिल हैं। इन्होंने अपनी आजीविका चलाने के लिए सब्जी बेचकर आजीविका चलाने के लिए आईएमसी के ज़रिए सरकार से लोन लिया था। उन्होंने सरकार से जवाब मांगते हुए पूछा, अगर हमारी कमाई का ज़रिया ही खत्म कर दिया जाएगा, तो हम लोन कैसे चुकाएंगे?

वेंडर ने यह भी दावा किया कि उन्हें कोई उचित नोटिस नहीं दिया गया था और वेंडर्स ने वैकल्पिक इंतज़ामों का सुझाव देकर अधिकारियों का सहयोग किया था। उन्होंने जनता से अधिकारियों से सवाल करने की अपील की और कहा कि वह स्ट्रीट वेंडर्स के अधिकारों और आजीविका के लिए लड़ती रहेंगी।

   

सम्बंधित खबर