अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, कार सहित तस्कर गिरफ्तार

कटिहार, 04 जून (हि.स.)। जिले की तेलता पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से एक कार और कुल 207.78 लीटर अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई सर्दिया मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की गई।

पुलिस के अनुसार, तेलता थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कार के जरिए अवैध विदेशी शराब की खेप लेकर सर्दिया मोड़ की ओर आ रहा है। इस सटीक सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष ने दल-बल के साथ सर्दिया मोड़ पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक कार सवार ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया।

पकड़े गए तस्कर की पहचान पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चाँद भट्टी (वार्ड नं-13) निवासी 27 वर्षीय मो. कैफ (पिता- मो. तसलीम) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी कार से कुल 207.78 लीटर शराब जब्त की है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जप्त कर लिया है। तेलता थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

   

सम्बंधित खबर