देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने किया निर्माणाधीन आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण

Devnarayan Board Chairman Omprakash Bhadana inspected the residential girls' schools under construction.

अजमेर, 26 मई(हि.स.)। देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने मंगलवार को जिले के पीसांगन एवं नसीराबाद क्षेत्र में निर्माणाधीन देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

भड़ाना ने पीसांगन के ग्राम सरवड़ी में निर्माणाधीन देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचकर भवन निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कक्षाओं, छात्रावास, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा छात्राओं के लिए सुरक्षित एवं सुविधायुक्त वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसके पश्चात उन्होंने नसीराबाद क्षेत्र के दिलवाड़ी में निर्माणाधीन देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसियों एवं संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा सभी आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने के निर्देश दिए।

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। देवनारायण आवासीय विद्यालयों के निर्माण से छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवासीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण, कृषि विपणन बोर्ड के सहायक अभियंता नरेन्द्र बंसीवाल सहित साँवत गुर्जर , रामू गुर्जर एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

---------------

   

सम्बंधित खबर