जामुड़िया थाना ने मुहर्रम को लेकर शांति बैठक

पश्चिम बर्दवान, 23 जून (हि. स.)। मुहर्रम को ने शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमीशनरेट के अंतर्गत जामुडिया पुलिस स्टेशन

में मंगलवार को स्थानीय महर्रम आयोजक समितियों के साथ एक शांति बैठक आयोजित की गई।

बैठक में थाना प्रभारी सौमेन्द्रनाथ सिंघा ठाकुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान महर्रम के जुलूस और आयोजन को लेकर विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए गए।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पिछले वर्ष लागू नियम इस बार भी प्रभावी रहेंगे। मुहर्रम के जुलूस में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी तथा किसी भी प्रकार के हथियार लेकर चलना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

इसके साथ ही पुलिस ने आयोजकों को चेतावनी दी कि राज्य या किसी अन्य जिले में होने वाली किसी घटना को आधार बनाकर स्थानीय स्तर पर अशांति फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बैठक में मौजूद आयोजक समितियों के सदस्यों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया और मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने की बात कही।

---------------

   

सम्बंधित खबर