सड़क दुर्घटना में 11 घायल, चार रिम्स रेफर

लातेहार, 18 मई (हि.स.)। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बसिया ब्रिज के पास सोमवार को सड़क हादसा हुआ, जहां हाईवा और ऑटो की टक्कर में ऑटो पलट गई। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार 11 महिलाएं और लड़कियां घायल हो गईं।

सभी बालूमाथ प्रखंड के ही रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो बालूमाथ से मुरपा जा रही थी। इसमें सवार कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, जबकि कुछ महिलाएं समूह की बैठक में भाग लेने के लिए निकली थीं। बसिया ब्रिज के समीप अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर हाइवा से टकरा गई, जिससे टेम्पू पलट गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों में अख्तरी खातून, मुस्तरी खातून, रेखा देवी, किरण देवी, मधु देवी एलिजा प्रवीण, माबिया प्रवीण सहित अन्य लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य केंद्र में डॉ अलीशा टोप्पो ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं गंभीर रूप से घायल मुस्तरी खातून, रेखा देवी, किरण देवी और मधु देवी को बेहतर इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर किया गया।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर