भीषण गर्मी में आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी दे सरकार : जेपी पांडेय

रांची, 06 जून (हि.स.)। झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश (जेपी) पांडेय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित करने की मांग की है।

जय प्रकाश पांडेय ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि झारखंड सहित पूरे देश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू का सबसे अधिक असर छोटे बच्चों, आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं पर पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी दें। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले नन्हे बच्चे गर्मी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जबकि कई सेविका और सहायिकाएं भी बीमार पड़ चुकी हैं। इसपर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आंगनवाड़ी कर्मियों का मानदेय, पोषण राशि, मोबाइल रिचार्ज, मकान भाड़ा और अन्य मदों की राशि का भुगतान भी लंबित है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है।

पांडेय ने कहा कि कई राज्यों ने गर्मी को देखते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से बच्चों और कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झारखंड में भी तत्काल प्रभाव से आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित करने तथा लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग की है।

---------------

   

सम्बंधित खबर