राहुल गांधी के 56 वें जन्मदिन पर कांग्रेस ने मनाया सेवा दिवस
- DSS Admin
- Jun 19, 2026
देवघर, 19 जून (हि.स.)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 56 वें जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सेवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र दास के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए रक्तदान शिविर, फल वितरण और वस्त्र वितरण जैसे विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए।
मीडिया चेयरमैन सह जिला प्रवक्ता बृज भूषण राम ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं, गरीबों, लाचार और असहाय लोगों की आवाज हैं। उन्होंने कहा कि निडर होकर सत्य बोलने और जनहित के मुद्दों को उठाने का साहस रखने वाले राहुल गांधी का डरो मत का संदेश आज प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सह जिला कोऑर्डिनेटर अवधेश प्रजापति, रवि कुमार केशरी, नंदकिशोर यादव, राहुल राज, विहान राज, चंदन पांडे, पप्पू चौधरी, राजा सिंह, प्रियांशु कुमार, गोलू सिंह, अर्जुन सिंह, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के आदर्शों पर चलते हुए जनहित, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
---------------

