ऑपरेशन प्रहार : रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई में साै से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार
- DSS Admin
- May 17, 2026



रांची, 17 मई (हि.स.)। झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में अपराध पर लगाम अंकुश लगाने के लिए रांची पुलिस ने शनिवार रात बड़ा अभियान चलाया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिलेभर में ऑपरेशन प्रहार के तहत एक साथ छापेमारी की गयी। इस कार्रवाई में साै से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 220 से ज्यादा लंबित वारंटों का निष्पादन भी किया गया।
एसएसपी ने रविवार काे बताया कि ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन और संगठित अपराध पर शिकंजा कसने की विशेष रणनीति बनाई गई थी। बीते देर रात तक चली इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर फरार अपराधियों, वारंटियों और संदिग्धों को धर दबोचा। कई आरोपित ऐसे भी पकड़े गए, जो लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। अभियान में जिले के सभी पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थेl रांची पुलिस की ओर से भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगीl
उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से फरार अपराधियों पर शिकंजा कसना और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना था।
---------------

