बेटे और बहू की प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने पुलिस से लगाई गुहार
- DSS Admin
- May 18, 2026
रामगढ़, 18 मई (हि.स.)। एक पिता ने अपने बेटे और बहू की प्रताड़ना से तंग आकर रामगढ़ थाना में एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। शहर के पतरातू बस्ती निवासी उपेंद्र शर्मा ने दिए आवेदन में कहा है कि मेरा बेटा श्याम रंजन शर्मा और उसकी पत्नी सुनैना देवी उनके ही बनाए गए घर में रहकर अपनी मनमानी कर रहे हैं और उनका उत्पीड़न कर रहे हैं, ताकि हमारी मौत हो जाए।
आवेदन में उन्होंने कहा है कि एक अप्रैल को उनकी पत्नी राजकुमारी के निधन के बाद दोनों बार-बार उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। इससे वे तंग आ गए हैं। बेटा और बहु की ओर से परेशान करने से उनकी हिम्मत टूटने लगी है। उपेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके बेटा और बहु उन्हें जान से मारने की फिराक में हैं। वे दोनों के रवैये से काफी आहत हैं। उन्होंने पुलिस से दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
---------------

