अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए बस, टैक्सी और मैक्सी कैब का किराया अधिसूचित

जम्मू,, 27 जून (हि.स.)।

आगामी श्री अमरनाथ यात्रा 2026 को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर के मोटर वाहन विभाग ने विभिन्न मार्गों पर बसों, टैक्सियों और मैक्सी कैब के किराए अधिसूचित कर दिए हैं। यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल अधिकृत वाहनों का ही उपयोग करें और निर्धारित किराया ही अदा करें।

अधिसूचना के अनुसार जम्मू बस स्टैंड से कटरा तक सेमी डीलक्स बस का किराया 74 रुपये, डीलक्स बस का 103 रुपये तथा सुपर डीलक्स एसी कोच का 123 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है। वहीं जम्मू रेलवे स्टेशन से कटरा तक किराया 92 से 155 रुपये के बीच निर्धारित किया गया है।

जम्मू से श्रीनगर तक बस किराया 468 से 793 रुपये, जम्मू से किश्तवाड़ 355 से 603 रुपये, भद्रवाह 307 से 522 रुपये, बनिहाल 274 से 464 रुपये, पुंछ 420 से 710 रुपये तथा पटनीटॉप 191 से 322 रुपये तक तय किया गया है।

इसके अलावा श्रीनगर से बालटाल तक बस का किराया 175 रुपये और टैक्सी/मैक्सी कैब का 386 रुपये निर्धारित किया गया है। बालटाल से जम्मू तक बस का किराया 643 रुपये तथा टैक्सी/मैक्सी कैब का 1421 रुपये रहेगा, जबकि श्रीनगर से पहलगाम के लिए बस का किराया 173 रुपये और टैक्सी/मैक्सी कैब का 384 रुपये तय किया गया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर