जेकेबीओएसई ने द्विवार्षिक परीक्षा प्रपत्र जमा करने की तिथियों में किया संशोधन

जम्मू, 21 मई (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर शिक्षा बोर्ड (जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जे एंड कश्मीर बोस) ने जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के कश्मीर और जम्मू डिवीजनों (शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन दोनों क्षेत्र) में कक्षा 10 और 12 की वार्षिक (निजी)/द्विवार्षिक-2026 परीक्षाओं के लिए अनुमति सह परीक्षा प्रपत्र जमा करने की तिथियों में विस्तार की अधिसूचना पुनः जारी कर दी है।

अधिसूचना के अनुसार कक्षा 10 और 12 (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों) के लिए सामान्य निर्धारित शुल्क के भुगतान पर अनुमति सह परीक्षा प्रपत्र जमा करने की संशोधित अंतिम तिथि अब 23 मई है। विलंब शुल्क सहित संशोधित अंतिम तिथि पहले की तरह 26 मई ही रहेगी। 24-04-2026 की मुख्य अधिसूचना में निर्धारित अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर