धर्मशाला में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

धर्मशाला, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के 46वां स्थापना दिवस रविवार को मंडल अध्यक्ष डॉ. विशाल नेहरिया की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर पार्टी नेता सुनील मनोचा ने पार्टी के इतिहास व इसके विस्तार में विस्तृत चर्चा की। इस उपलक्ष्य पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, कांगड़ा-चंबा संसदीय पूर्ण कालिक विस्तारक राज पाल, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी विश्व चक्षु, प्रदेश सचिव विशाल चौहान व सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतिंदर धलारिया

   

सम्बंधित खबर