बीड़ में पंजाब के व्यक्ति से चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

धर्मशाला, 21 फ़रवरी (हि.स.)। कांगड़ा जिला के पुलिस थाना बीड़ के तहत गुनेहड पशु अस्पताल के पास पंजाब के एक व्यक्ति से 14.44 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित की पहचान रविन्द्र कुमार निवासी कमरेवाला, डाकखाना जलालाबाद, तहसील जलालाबाद जिला फजिलका (पंजाब) के रूप में हुई है।

उधर एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपित के खिलाफ बीड़ थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि कांगड़ा पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ गंभीरता से काम कर रही है और आये दिन इस काले धंधे में शामिल लोगों को सलाखों के पीछे धकेला जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतिंदर धलारिया

   

सम्बंधित खबर