महिला पुलिस भर्ती के आखिरी दिन 57 अभ्यर्थियों ने पास किया ग्राउंड टेस्ट
- Admin Admin
- Mar 06, 2025

धर्मशाला, 06 मार्च (हि.स.)। कांगड़ा जिला में महिला पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आखिरी दिन वीरवार को 57 युवतियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया। भर्ती के आखिरी दिन 2051 महिला अभ्यर्थियों को काल लेटर जारी किए गए थे जिनमें से सिर्फ 856 अभ्यर्थी ही भर्ती के लिए पंहुची जबकि 1195 अनुपस्थित रहीं। महिला पुलिस भर्ती पांच दिनों तक चली इस भर्ती में जिला भर से महिला अभ्यर्थियों ने पुलिस मैदान धर्मशाला में खूब दमखम दिखाया। वहीं दूसरी ओर पुरुष वर्ग की पांच दिनों की स्थगित भर्ती कल शुक्रवार से धर्मशाला में शुरू होगी जो 11 मार्च तक चलेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतिंदर धलारिया